Friday, August 15, 2025

मनीमाजरा में निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध बेसमेंट निर्माण जारी

हिमांशु शर्मा, चंडीगढ़ दिनभर: चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट और आसपास के एरिया में नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई अवैध बेसमेंट्स का पर्दाफाश हुआ है, जिससे निगम और प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों की मिली भगत से यह निर्माण संभव हुआ है। उनकी जानकारी मैं होने के बावजूद,अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे निगम और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल और आरोप लग रहे हैं।
अवैध बेसमेंट्स के कारण मोटर मार्केट और आसपास के एरिया के बूथ पर खतरे की आशंका व्यक्तत की जा रही है। इन निर्माण के चलते भविष्य में बड़ी दुर्घटना बन सकती है। और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि प्रशासन और नगर निगम की यह अनदेखी आखिर क्यों?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध निर्माण के चलते हादसों की आशंका हो सकती है पर निगम और प्रशासन आंखें बंदे बैठा है क्या इसकी वजह अधिकारियों और कारोबारी के बीच सांठगांठ है? या हादसे के बाद निगम और प्रशासन जागेगा। यह पहली बार नहीं है जब निगम और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठे हैं। सवाल यह है कि क्या निगम ऑफिस के अधिकारी किसी बड़े हाथ से का इंतजार कर रहे हैं या फिर वह किसी दबाव में है? अब देखना यह है कि जनता की आवाज पर निगम और प्रशासन क्या कदम उठाता है। एक महीना पहले भी एक व्यक्ति ने जई के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। शहर में अवैध निर्माण धड़ले से जारी है बड़ी-बड़ी बिल्डिंग है और इमारतें बनती जा रही है लेकिन नगर निगम के अधिकारी आंख बंद कर बैठे हैं।
नगर निगम का एक सुपरवाइजर पिछले कई सालों से मनीमाजरा में ड्यूटी दे रहा है आखिर नगर क्यों इस सुपरवाइजर पर इतना मेहरबान है। मंथली के चक्कर में जारी है मनीमाजरा में अवैध बेसमेंट का काम।
अधिकारी से सवाल जवाब:  
  • सर मनिमाजरा में अवैध बेसमेंट का काम जारी है
  • जवाब जई अंकित हम तो सिर्फ नोटिस दे सकते हैं और 1 साल से हमने काफी लोगों को नोटिस भी जारी किया है
  • सवाल सर क्या निगम का काम सिर्फ नोटिस देना है
  • जवाब आप इस मामले में नोटिस और बिल्डिंग ब्रांच से बात कीजिए
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org