हिमांशु शर्मा, चंडीगढ़ दिनभर: सेक्टर-52 हरि रीजेंसी होटल के एक कमरे में पंजाब के बलाचौर निवासी 25 वर्षीय युवक दीपक का शव तीन दिन तक पंखे से लटका रहा। यह मामला तब सामने आया जब होटल से बदबू आने पर स्टाफ ने कमरे की जांच की।अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों का गंभीर आरोप है कि वे पिछले तीन दिनों से होटल प्रबंधन से लगातार संपर्क में थे, लेकिन होटल वालों ने यह नहीं बताया कि उनका बेटा वहां रुका हुआ है।
परिजनों का सीधा आरोप:
हमें जानबूझकर गुमराह किया गया। होटल वालों ने हमें यह नहीं बताया कि दीपक यहां ठहरा हुआ है। हमें शक है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मर्डर है और इसमें होटल वालों की सीधी मिलीभगत है।”परिजनों ने इस मामले में पुलिस से गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि होटल वालों का व्यवहार बेहद संदिग्ध रहा और पूरे घटनाक्रम को छुपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी मामले की हर एंगल से जांच करने की बात कह रहे हैं।
होटल के सीसीटीवी फुटेज:
यह मामला अब आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस पर भी दबाव है कि सच्चाई को उजागर किया जाए।







