Friday, August 15, 2025

एडवोकेट देवव्रत के निधन पर कामकाज स्थगित

कालका (टी एस गुजराल), चंडीगढ़ दिनभर: शुक्रवार को कालका बार एसोसिएशन द्वारा प्रधान एडवोकेट हितेंद्र चौधरी के साथ एडवोकेट साथियों द्वारा सब डिविजनल कोर्ट कालका में वर्क सस्पेंड रखा गया| गत 24 जुलाई को कालका बार एसोसिएशन के एक एडवोकेट देव व्रत चौधरी का  निधन हो गया वह पिछले 5 दिन से पारस हॉस्पिटल में बीमारी के इलाज के लिए एडमिट थे|
इस दुःखद समय पर शुक्रवार को 11:00 बजे सभी कालका बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण ने कोर्ट परिसर 2 मिनट का मौन धारण किया| उसके बाद तीन बार गायत्री मंत्र पढ़ा गया उसके बाद शांति पाठ का उच्चारण किया गया एडवोकेट मुकेश सोढी ने इस बारे जानकारी दी।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org