चंडीगढ़: बागवानी संघ और यूटीलिटी फेडरेशन ने सभी बागवानी कर्मचारियों को सूचित किया है कि वे 9 जुलाई 2025 को सुबह सेक्टर 17 चंडीगढ़ स्थित ब्रिज मार्केट में एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य कर्मचारियों की एकता को दिखाना और सरकार व प्रशासन से अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाना है।
प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
- डेलीवेज और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करना।
- समान कार्य के लिए नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन और बोनस देना।
- सभी नियमित और डेलीवेज कर्मचारियों को डीए (महंगाई भत्ता) देना।
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी और लीव इन कैश का शीघ्र भुगतान करना।
- पार्कों और ग्रीन बेल्टों को निजी हाथों में देने के निर्णय को रद्द करना।
- डेलीवेज व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वर्षा से बचाव हेतु बरसाती, गमबूट, वर्दियाँ, तेल और साबुन देना।
- डेलीवेज कर्मचारियों को छुट्टियाँ प्रदान करना।
संघ का कहना है कि यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्य नहीं करती, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा। सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे पूर्ण अनुशासन और एकजुटता के साथ इस प्रदर्शन में भाग लें ताकि अपनी आवाज को प्रभावी रूप से उठाया जा सके।