Friday, August 15, 2025

पार्षद प्रेम लता ने चलाया जागरूकता अभियान

चंडीगढ़: वार्ड 23 में सेक्टर 34 की एरिया पार्षद प्रेमलता ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर अपने सेक्टर में जागरूकता अभ्यान चलाया। इसमें पार्षद के साथ इंफोर्समेंट विंग से इंस्पेक्टर दीपक और एमओएच विंग से इंस्पेक्टर प्रवीन व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्वछता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई। गीला – सुखा कूड़ा अलग अलग करने, स्वछता रखने व पॉली बैग न प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सफाई ना रखने , पॉलीथीन का इस्तेमाल करने एवम बेचने के लिए चालान भी काटे गए।

पार्षद प्रेम लता ने कहा की इस देश के नागरिक होते हुए और एक पार्षद होते हुए मेरा हक बनता है कि मैं अपने एरिया को हमेशा साफ़ रखू और सभी लोगों को भी प्रेरित करूँ। पॉलीथिन पर बैन लगने के बाद में सब्जी मंडी वह दुकानों में इसे इस्तेमाल किया जाता है, जो की बहुत गलता बात है। पॉलीथिन हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक होता है।

- Advertisement -

अगर इसको सरकार ने बन किया है तो हमे का नियम पालना करना चाहिए। इसके साथ साथ पानी का जब नगर निगम ने गीला और सूखा कचरे को अलग अलग करना इतने सालों से शुरू कर दिया है तो आज भी कई लोग इस नियम का पालन क्यों न्ही कर रहे हैं ? यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने चंडीगढ़ शहर को हमेशा साफ़ रखें|

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org