Thursday, August 14, 2025

भाजपा ने लक्की के बयान पर किया पलटवार, कहा– मनीष तिवारी भी बताएं अपनी भूमिका

अजीत झा, चंडीगढ़ दिनभर: लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड कन्वर्ज़न चार्ज में वृद्धि को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध राजनीति से प्रेरित और भ्रम फैलाने की कोशिश है।

भाजपा की ओर से कहा गया कि चंडीगढ़ से सांसद कांग्रेस पार्टी के मनीष तिवारी हैं, जिन्हें जनता ने हाल ही में निर्वाचित किया है। ऐसे में जब वे खुद प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेते हैं और निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, तो हर निर्णय की जिम्मेदारी से कांग्रेस कैसे बच सकती है?

- Advertisement -

संजीव राणा ने कहा लक्की जी को शायद याद नहीं कि मनीष तिवारी चंडीगढ़ के सांसद हैं। क्या यह सवाल नहीं उठता कि जब प्रशासन कोई निर्णय लेता है तो उसमें सांसद की क्या भूमिका रहती है? क्या वह उसमें शामिल होते हैं या केवल तमाशा देखते हैं?

भाजपा ने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस ने चंडीगढ़ की लोकसभा सीट जीती है, तभी से शहर की कई कॉलोनियों में पंजाब सरकार का सीधा दखल देखा गया है, और कई कॉलोनीवासियों को अपनी सुरक्षा व अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

भाजपा ने पूछा यह उस जनता का क्या कसूर है जिसने कांग्रेस को मौका दिया? क्या मनीष तिवारी ने कॉलोनियों को लेकर चंडीगढ़वासियों की चिंता को दिल्ली तक पहुंचाया? क्या उन्होंने फ्रीहोल्ड नीति को लेकर कोई वैकल्पिक सुझाव रखा? भाजपा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस को कन्वर्ज़न चार्ज को लेकर आपत्ति है, तो पहले यह स्पष्ट किया जाए कि कांग्रेस सांसद ने प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाया था।

राणा ने कहायह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी केवल भाषणबाज़ी और प्रोपेगेंडा में विश्वास करती है, जबकि भाजपा पूरी गंभीरता और ज़िम्मेदारी के साथ जनहित में कार्य कर रही है।भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस पार्टी और खास तौर पर मनीष तिवारी जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि उन्होंने चंडीगढ़ के मुद्दों को लेकर अब तक क्या ठोस पहल की है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org