चंडीगढ़: श्री हिंदू तख्त की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल हयात चंडीगढ़ में रखी गई। श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवीन कुमार ने संस्थापक महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी एवं कृष्णानंद जी की उपस्थिति में चंडीगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ओजस्वी कवि डॉ. अनीश गर्ग को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।
इस अवसर पर उन्हें शाल एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह ने बताया कि डॉ अनीश गर्ग एक प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली व्यक्ति हैं और इनकी राष्ट्र भावना और धर्म के प्रति आस्था को देखते हुए इन्हें इस अति महत्वपूर्ण पद के लिए नियुक्त किया गया।
डॉ. अनीश गर्ग जाने माने वीर रस के राष्ट्रीय कवि हैं और संस्कार भारती चंडीगढ़, करॉफड एवं आचार्य कुल संस्था में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। उनकी सहभागिता से संगठन की मजबूती और बढ़ेगी। डॉ. अनीश गर्ग ने आश्वासन दिया कि वो धर्म के प्रचार प्रसार और वैदिक प्रथाओं को प्रखर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इसके साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और सोशल मीडिया पर सनातन धर्म की महिमा को धूमिल करने वालों के विरुद्ध कड़ा संज्ञान लेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष परवीण कुमार का आभार व्यक्त किया।