Thursday, August 14, 2025

हिमाचल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिली संवेदनशील जानकारी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अभिषेक भारद्वाज (20) है, जो देहरा के सुखाहर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कॉलेज से ड्रॉपआउट है और वह सोशल मीडिया के जरिए भारत की महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेज रहा था।

पुलिस ने बुधवार सुबह उसे उसके घर से पकड़ा। उसके मोबाइल फोन से कई फोटो और दस्तावेज मिले हैं, जिनमें देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां थीं। ये सभी दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। कांगड़ा के SP मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है, जिसके बाद उसकी लगातार निगरानी की गई।

- Advertisement -

अभिषेक के फेसबुक पर 3092 दोस्त हैं, जिनमें से कई पाकिस्तान से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देहरा के DSP राज कुमार ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल किया है और कहा है कि उसने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी साझा की है। अब उसे कोर्ट में पेश करके पुलिस उसकी रिमांड लेगी ताकि और गहराई से जांच की जा सके। पुलिस राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org