सहारनपुर : सहारनपुर जिले में एक दलित मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जैन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश रात करीब दो बजे खेतों में ट्यूबवेल चलाने गया था और सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि फोन आने के तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैन ने बताया, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि राजेश की हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।