कश्मीर में आतंकवादीयो द्वारा निर्दोष 28 सेनानियों की गोली मारी कर हत्या व बोम्बे एक्सप्रेस हाइवे पर 10 सफाई कर्मचारी की मौत पर दो मिनट का शौक प्रकट करते हुए श्रृद्धांजलि दी।
हांसी : ट्रेड यूनियनों ने मिलकर आज मई मजदूर दिवस का आयोजन स्थानीय लेबर शैड में संयुक्त रूप से अध्यक्षता भवन निर्माण प्रधान महेंद्र सिंह, इंटक प्रधान रोहित,एटक से प्रधान सूबे सिंह रिटायर्ड कर्मचारी संघ से तुलसीदास वर्मा ने की। मंच संचालन ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा ने संचालन किया।
सभी संगठन मुख्य बाजारों प्रदर्शन करते लाल सड़क शहीद स्मारक तक नारेबाजी करते हुए श्रृद्धांजलि दी। आज प्रदर्शन में भवन निर्माण, सीटू,इंटक,एटक,सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ,एआईयूटीयूसी,किसान संगठन ,आशा वर्कर,व अन्य यूनियनें शामिल हुए। मीटिंग में कश्मीर में आतंकवादीयो द्वारा निर्दोष 28 सेनानियों की गोली मारी कर हत्या व बोम्बे एक्सप्रेस हाइवे पर 10 सफाई कर्मचारी की मौत पर दो मिनट का शौक प्रकट करते हुए श्रृद्धांजलि दी।
जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ सुरेंद्र यादव ने मई दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। मजदूर दिवस 1886 में शिकागो शहर में बड़ी शहादतों के बाद काम के घंटे निश्चित किया पहले 12-16 घंटे काम लिया जाता था आन्दोलन के दम पर काम के घंटे 8-8-8 घंटे तय हुए 8 घंटे काम के 8 घंटे घरेलू काम के लिए 8 घंटे सोने के लिए निश्चित हुए लेकिन आज सरकार पूंजीवादी व्यवस्था में श्रम कानूनों में बदलाव किया जा रहा है। राज्य उप प्रधान इंटक कृष्ण नैन व भवन निर्माण राज्य उपप्रधान देशराज ने कहा कि भवन निर्माण मजदूरों के श्रम बोर्ड में दर्ज़ मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।
श्रम बोर्ड के पैसों को विधायक व सांसद अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग कर रहे हैं।सभी ट्रेड यूनियन मिलकर आज मौजूदा दौर में केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के हक में नीतियां बना रही है व मजदूरों हक के 43 श्रम कानूनों में बदलाव कर रहे जिनको धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। ट्रेड यूनियन ने केन्द्र सरकार लगातार पिछले 11 साल से मजदूर, कर्मचारी, किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है विभागों को बेचा जा रहा है लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं जबकि विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं। युवाओं को कच्चे लगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान नेता धर्मपाल बड़ाला ने कर्मचारी व मजदूरों की 20 मई की राष्ट्रीय हड़ताल का पूरजोर समर्थन करेंगे व सहयोग करेंगे । इस अवसर पर राज्य नेता मेहरसिंह बांगड़,विजयपाल जांगड़ा, संतलाल, सत्यनारायण भाटोल,प्रेम कुमार, किसान नेता रोहिताश मलिक व धर्मपाल बड़ाला,कश्मीरी लाल ग्रोवर,पवन कुमार, दलीप मलिक,सतबीर,आदि शामिल हुए।