Thursday, August 14, 2025

घर में घुसकर महिला से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

पंचकूला में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ उसके घर में
घुसकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो
में देखा गया कि कार से कुछ लोग आए और महिला से झगड़ा करने लगे। जब महिला ने
अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो एक पुरुष और महिला ने उसे
पीटना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान महिला जमीन पर गिर गई।

पीड़ित महिला बबीता सिंगला की शिकायत पर सेक्टर-6 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिया है,
जो घटना की पुष्टि करता है।

- Advertisement -

सेक्टर-6 निवासी बबीता सिंगला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उनके
नंदोई मनोज बंसल, बहन नीलम बंसल और उनके ड्राइवर ने घर पर आकर झगड़ा शुरू
किया। गाली-गलौज के बाद उन्होंने धक्का देकर बबीता को गिरा दिया, जिससे वह
घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें सेक्टर-6 जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के
आधार पर आरोपियों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही उनसे पूछताछ की
जाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org