चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़:
सेक्टर-19 सी स्थित एक शोरूम से तीन महिलाओं द्वारा कीमती बेडशीट चुराने का
मामला सामने आया है। दुकान के मालिक ने पुलिस को सूचना दी है, और सीसीटीवी
फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।
सेक्टर-44 निवासी और “अरोड़ा क्रिएशन” के मालिक अंशुल अरोड़ा के बेटे अशोक
कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 4:36 बजे तीन महिलाएं, जिनमें एक महिला और दो
युवतियां शामिल थीं, शोरूम पर आईं। उन्होंने बेडशीट और कंबल दिखाने का अनुरोध
किया।
महिलाओं ने दुकान के कर्मचारियों को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान, महिला ने
बड़ी चालाकी से बेडशीट का बैग चुरा लिया और युवतियों के साथ शोरूम से फरार हो
गई।
सीसीटीवी में कैद चोरी
कुछ देर बाद कर्मचारियों ने महसूस किया कि बैग गायब है। इसके बाद शोरूम और
मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में तीनों महिलाएं एक
साथ घूमती नजर आईं। एक महिला और एक युवती का चेहरा एक दुकान के बाहर लगे
सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ दिख रहा है। चोरी हुई बेडशीट की कीमत 2500 रुपये
बताई जा रही है।
शोरूम मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के
आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिलाओं
को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।