Thursday, August 14, 2025

पीजीआई में आईएम जोडि़यनस ने लगाया लंगर

चंडीगढ़ :

आईएम जोड़ियनस (एनजीओ) ने पीजीआई में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए
लंगर का आयोजन कर मानवता और सेवा की अनोखी मिसाल पेश की। लंगर में चाय, समोसे,
ब्रेड पकोड़े और केले वितरित किए गए। एनजीओ के इस पहल से विभिन्न शहरों से
इलाज के लिए आए लोगों को न केवल भोजन मिला, बल्कि उन्हें मानसिक सहारा भी मिला।

- Advertisement -

इस सेवा कार्य का नेतृत्व आईएम जोड़ियनस के अध्यक्ष लव तनेजा, शील्ड संजीव
कुमार और मार्शल प्रदीप गोयल ने किया। ये सभी सदस्य आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर
सेवा कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेते नजर आए।

लंबे समय से ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कर रहे काम
आईएम जोड़ियनस लंबे समय से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।
जब भी चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो यह संस्था आगे
आकर लोगों की मदद करती है और जाम से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाती है। संस्था के सदस्य ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था को
सुधारने में अपना योगदान देते हैं।

गरीब बच्चों की शिक्षा में भी मदद
आईएम जोड़ियनस सिर्फ समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब बच्चों की शिक्षा
के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। एनजीओं के अध्यक्ष लव तनेजा ने
बताया कि जिन बच्चों को पढ़ाई में मदद की जरूरत होती है, उन्हें यह संस्था
किताबें, स्टेशनरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

समाज के प्रति समर्पण का परिचय
यह आयोजन आईएम जोड़ियनस के समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
संस्था ने अपनी गतिविधियों के माध्यम से यह साबित किया है। कि जरूरतमंदों की
मदद करना ही सच्ची सेवा है। एनजीओ के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा
की और इसे एक सराहनीय कदम बताया।

 

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org