चंडीगढ़:
पंजाब एक्साइज विभाग ने वीरवार देर शाम चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1
में एक बड़ी शराब फैक्टरी में रेड की। यह रेड कोर्ट से आदेश प्राप्त करने के
बाद की गई और विभाग ने अंदर काफी समय तक सर्च अभियान चलाया। सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार, इस फैक्टरी में कई खामियां पाई गईं और एक्साइज विभाग ने कई
महत्वपूर्ण सबूत भी इकठ्ठा किए हैं।
यह रेड शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पंजाब एक्साइज विभाग के चलाए
जा रहे अभियान का हिस्सा थी। अधिकारियों के अनुसार, इस फैक्टरी से जुड़ी
जानकारी और सबूत आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान सामने आए थे।
पकडे़ गए आरोपियों ने किया खुलासा
बुधवार को शराब की तस्करी और उससे जुड़ी अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पंजाब
एक्साइज विभाग ने चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य व्हिस्की की 250 पेटियां
(224 व्हिस्की लेबल 111 एसी ई और 26 रम लेबल 111 एसी ई) बोलेरो पीबी-31एल-3924
से बरामद की थी।
सहायक आयुक्त (आबकारी), मोहाली अशोक चल्होत्रा ने बताया था कि इस रेड में
अतिरिक्त मुख्य सचिव आबकारी, पंजाब विकास प्रताप और आबकारी आयुक्त, पंजाब वरुण
रूजम शामिल थे।
यह कार्रवाई 7 जनवरी 2025 की मध्य रात्रि को की गई थी। आबकारी अधिकारी
सरूपिंदर सिंह और उनकी टीम ने डीएसपी खरड़ (मोहाली) करण सिंह संधू के साथ
मिलकर लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर गाँव घड़ुआं के पास फ्लाईओवर नाके पर एक नाका
लगाया और वहाँ से शराब की तस्करी करने वाले बोलेरो पिकअप से 250 केस जब्त किए।
इस कार्रवाई में दो आरोपी, अमनदीप सिंह और जोगिंदर सिंह उर्फ राजू, निवासी
बाघापुराना, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस स्टेशन खरड़ सदर में पंजाब आबकारी
अधिनियम, 1914 की धारा 61.01.14 और 78(2) के तहत एफआईआर नंबर 7 दिनांक
08.01.2025 दर्ज की गई है।