Thursday, August 14, 2025

नसीब जाखड़ बने चंडीगढ़ सोशल सिक्योरिटी बोर्ड के सदस्य

चंडीगढ़: चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ को चंडीगढ़ प्रशासन ने
सोशल सिक्योरिटी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव
और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नसीब जाखड़ लंबे समय से किसान, मजदूर और कर्मचारियों की आवाज उठाते रहे हैं।
इससे पहले, वे राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड की एडवाइजरी कमेटी के
सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

- Advertisement -

नसीब जाखड़ ने इस नियुक्ति के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा
कि वे समाज के हित में अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से जारी रखेंगे।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org