पंजाब की धरती पर स्वाद और सेहत का संगम लेकर आए हैं अमनदीप सिंह बाजवा, जो
पारंपरिक जलेबी को एक हेल्दी ट्विस्ट के साथ पेश कर रहे हैं। बाजवा ने पंजाब
की रिवायती रसोई के तरीके अपनाकर ऑर्गेनिक और हैल्दी जलेबियां तैयार की हैं।
कैसे बनती है यह खास जलेबी?
– जलेबी का बैटर तैयार करने के लिए मैदा और ताजे फलों का उपयोग किया जाता
है।
– इसे धीमी आंच पर तूड़ी के चूल्हे पर पकाया जाता है, जिससे ऑर्गेनिक मधानी
तैयार होती है।
– चीनी की जगह ताजा पाइनएपल और ग्रीन एप्पल के जूस से मीठी और हेल्दी चाशनी
बनाई जाती है।
– अंत में गुड़ और पारंपरिक सामग्री मिलाकर इन जलेबियों को तैयार किया जाता
है।
दिलजीत दोसांझ से प्रेरित सफर
अमनदीप खुद को दिलजीत दोसांझ का एकलव्य मानते हैं। दिलजीत की तरह उन्होंने भी
अपने काम से एक अलग पहचान बनाई है। बाजवा दिलजीत के कटआउट और परिधान पहनकर
उनकी शैली को फॉलो करते हुए यह संदेश देना चाहते हैं कि पंजाबी रसोई और विरासत
को एक नई दिशा में ले जाना उनका उद्देश्य है।