Monday, December 8, 2025

चंडीगढ़ पुलिस के पीओ सेल ने 10 फरार आरोपी दबोचा

घोषित अपराधियों के खिलाफ चंडीगढ़ पीओ सेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी विजय सिंह की देखरेख और इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित 7 आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें 2 राज्य केस के आरोपी,5 चेक बाउंस एक्ट (138 एनआई एक्ट) के आरोपी और 1 एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) पर फरार आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
राजिंदर पुत्र मान सिंह, निवासी मकान नंबर 2856, मौली जागरा,चंडीगढ़ एफआईआर नंबर 09 धारा 395, 411, 397 थाना मौली जागरण। कोर्ट द्वारा 18.03.2025 को पीओ घोषित किया गया था। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चतेश सिंह पुत्र स्व.अमर सिंह, निवासी कच्चा बाज़ार,अंबाला छावनी में गिरफ्तार। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
भरत भाई लक्ष्मण भाई पटेल, डायरेक्टर, सिटी टाइल्स लिमिटेड, जिला अहमदाबाद, गुजरात केस ,धारा 138 NI एक्ट। कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा।
विजय कपूर, निवासी निर्मल छाया टावर, ज़िरकपुर धारा 138 एक्ट। कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा।
महेश गुप्ता, निवासी फैदन निजामपुर, चंडीगढ़ धारा 138 एक्ट। कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा।
गुलशन कुमार पुत्र सतीश कुमार, निवासी खरक मंगलौली, पंचकूला धारा 138 NI एक्ट। कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा।
इमरान मलिक पुत्र इलियास मलिक, निवासी पेंटा होम्स सोसायटी, ज़िरकपुर धारा 138 एक्ट। कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा।
सतपाल पुत्र बृजपाल, निवासी बापू धाम कॉलोनी, सेक्टर-26, चंडीगढ़ धारा 138 एक्ट। कोर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा।
नवल अरोड़ा पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी रैली गांव, पंचकूला धारा 138 एक्ट। कोर्ट में पेश कर निजी मुचलके पर रिहा।
नरिंदर सिंह पुत्र शमशेर सिंह, निवासी दूध कॉलोनी, धनास, चंडीगढ़ धारा 138 NI एक्ट। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org