Tuesday, December 9, 2025

पंजाब के बाढ़ पीडितों के लिए बाबैन मंडी एसोसिएशन ने भेजा एक ट्रक पशुओं का चारा

बाबैन,9 सितंबर (रवि कुमार): बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों के की मदद के लिए बाबैन मंडी एसोसिएशन बाबैन की और से एक ट्रक पशुओं के साईलेज का भेजा गया है। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगदीश ढीगड़ा व मंडी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कौशल सैनी ने बताया कि कुरूक्षेत्र जिले से 11 ट्रक पंजाब में राहत सामग्री व पशुओं के चारे के भेजे जाएगें और कल प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी पिपली अनाज मंडी से पंजाब बाढ राहत सामाग्री के 11 ट्रकों को हरि झडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिमाचल व पंजाब को पंाच पांच करोड रूपए देने की घोषण की है। उन्होंने कहा कि हमें इस आपाद की घड़ी में लोगो ंकी मदद करनी चाहिए जिसे हमें पुण्य के भागीदार होते है। उन्होंने ने कहा कि पिछले कई दिनों से पंजाब बाढ़ के कहर से जूझ रहा है जिससे किसानों की फसले, मकान तबाह हो गए है। इस मौके पर मंडी प्रधान जगदीश ढीगड़ा, कोषाध्यक्ष कौशल सैनी, कृष्ण सैनी, नायब सिह पटाकामाजरा, जस्सी सैनी हमीदपुर, पूर्व प्रधान हरिकेश सैनी, राजमक्कड़, कृष्ण गोयल, मोहनलाल चुद्य, आदित्य सिंह, संदीप गोयल,  व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
8 बाबैन 01

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org