Friday, November 14, 2025

चंडीगढ़ के केतन वशिष्ट का एशियाई डॉच बॉल चैंपियनशिप में सिलेक्शन

चंडीगढ़:भारतीय डॉजबॉल महासंघ ने एशियाई डॉजबॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए भारतीय डॉजबॉल टीम के चयन की घोषणा की है। यह चैंपियनशिप 26 से 29 सितंबर 20 तक चिबा, जापान में एशियाई डॉजबॉल महासंघ और विश्व डॉजबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

चंडीगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि शहर के प्रतिभाशाली डॉजबॉल खिलाड़ी  केतन वशिष्ठ को इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। पंजाब विश्वविद्यालय, सेक्टर 14, चंडीगढ़ के छात्र केतन, यूआईईटी से इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार) में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। 13 जुलाई 2025 को देवास, मध्य प्रदेश में आयोजित चयन ट्रायल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई।

- Advertisement -

 चंडीगढ़ डॉजबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने श केतन वशिष्ठ को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उनके चयन से चंडीगढ़ शहर को गौरव और सम्मान मिला है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org