Monday, December 8, 2025

रात के सन्नाटे में सड़क पर दिखा अजगर, रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर मचा हड़कंप

रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर तहसील कार्यालय के पास रात लगभग 11 बजे एक विशाल अजगर सड़क पर दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। जानकारी देते हुए प्यारा सिंह ने बताया कि वह रात को घर लौट रहे थे, तभी सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा अजगर रेंगता हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे यह घटना चर्चा का विषय बन गई। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से सर्च अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक अजगर को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा जाता, तब तक राहगीरों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को खतरा बना रहेगा।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org