Tuesday, December 9, 2025

कैम्पेन ”नई दिशा नई उड़ान“ के तहत स्टेकहोल्डरस के लिए एक दिवसीय परीक्षण कार्यक्रम आयोजित

करनाल, 9 सितम्बर। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को कैम्पेन ”नई दिशा नई उड़ान“ के तहत स्टेकहोल्डरस के लिए एक दिवसीय परीक्षण का आयोजन किया गया। परीक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने की।
इस दौरान सीजेएम ने कैम्पेन ”नई दिशा नई उड़ान“ के अंतर्गत ज्यूविनायलों के अधिकारों बारे बातचीत की। ज्यूविनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य बलराज ने ज्यूविनायलों के अधिकारों बारे अधिनियमों की जानकारी दी और बाल कल्याण विभाग सुमन द्वारा बच्चों व अनाथ आश्रम व शेल्टर होम में रह रहे बच्चों के अधिकारों बारे जानकारी दी।
इस मौके पर डी.एस.पी मीना कुमारी, उमेश चानना व बाल कल्याण विभाग से रीना ,सुपरिंटेंडेंट,संध्या व नारी निकेतन लीगल एड डिफेंस काउंसलस, पैनल अधिवक्ता, बाल आश्रमों के इंचार्ज शामिल हुए।
सीजेएम डाॅ.इरम हसन ने उपस्थित स्टेकहोल्डर्स से कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध करवाई जानकारी को जनहित में प्रयोग करने का आवाहन किया।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org