Tuesday, December 9, 2025

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी के लिए डाले गए भूमिगत पाइपलाइन व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया

चंडीगढ़/अम्बाला– हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रात: बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए थे ताकि मार्ग प्रभावित न हो।

उनके निर्देशों के बाद विभिन्न विभागों ने कालोनियों के मार्गों पर तुरंत प्रभाव से कार्य करते हुए भूमिगत पाइप लाइन निकाली जिससे पानी निकासी ठीक से हो सके तथा लोगों को अपने वाहनों पर आने-जाने के लिए कोई दिक्कत भी न झेलनी पड़े। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज देर शाम पानी निकासी इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंच पानी निकासी प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। शाम तक भूमिगत पाइप विभाग द्वारा डाले गए जिससे पानी निकासी हुई।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org