Tuesday, December 9, 2025

स्कूल के सामने लीकेज समस्या का समाधान, जेई सचिन वर्मा की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी के सामने सड़क पर कई दिनों से पानी की पाइपलाइन में हो रही लीकेज की समस्या का समाधान आखिरकार कर लिया गया है। इस लीकेज के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर लगातार बहते पानी से फिसलन और गंदगी फैल रही थी, जिससे दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल आपूर्ति विभाग सक्रिय हुआ और जूनियर इंजीनियर सचिन वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के तुरंत बाद उन्होंने अपनी टीम को आवश्यक निर्देश दिए और मरम्मत कार्य शुरू करवाया। कुछ ही घंटों में लीकेज को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी तरसेम लाल, जयपाल गुप्ता, राकेश बंसल, संजीव कुमार, निशांत, प्रवेश धानक, सतीश गुप्ता, मनोज और अन्य ने जेई सचिन वर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्याओं के समाधान में यदि संबंधित विभाग समय पर कार्रवाई करें, तो जनता को होने वाली परेशानी से बचाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह की सक्रियता और संवेदनशीलता दिखाई जाएगी।

 

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org