Monday, December 8, 2025

लैंड रोवर गाड़ी की सर्विस दौरान असली पार्ट निकालकर डुप्लीकेट पाट्र्स डाले, दिल्ली की कंपनी पर मामला दर्ज

मोहाली : लैंड रोवर गाड़ी की सर्विस के दौरान असली पार्ट निकालकर उसकी जगह डुप्लीकेट पाट्र्स लगाने के मामले में पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर एएमपी मोटर्स गुडग़ांव के अधिकारियों पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला सोहाना के रहने वाले हरीओम के बयान पर दर्ज किया गया है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हरीओम सुखमा सन्स एंड एसोसिएट कंपनी गुडग़ांव (गुरुग्राम) हरियाणा कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। वह कंपनी का काम मोहाली से ऑपरेट करता है। अगस्त 2023 में उनकी कंपनी की ओर एक लैंड रोवर कार मालवा ऑटोमोटिवज प्राइवेट लिमिटेड करनाल हरियाणा से खरीदी गई थी। यह कार शिकायतकर्ता चला रहा था। हरीओम को एक दिन एएमपी मोटर्स गुडग़ांव (सर्विसिंग कंपनी) का फोन आया। कंपनी ने उन्हें बढियां सर्विस देने और पैकेज खरीदने के लिए बताया। कुछ समय बाद कंपनी पर भरोसा करके हरीओम ने वह पैकेज खरीद लिया। वह मोहाली से गुडग़ांव एएमपी मोटर्स पर कार की सर्विस करवाने गया। सर्विस करवाने के कुछ समय बाद उसकी कार में कुछ मैकेनिकल समस्याएं आने लगी। शिकायतकर्ता ने मोहाली में अपने एक जानकार को गाड़ी चैक करवाई तो उसे बताया गया कि लैंड रोवर गाड़ी में बहुत सारे पाट्र्स डुप्लीकेट हैं जबकि सर्विस से पहले गाड़ी में सभी पाट्र्स लैंड रोवर कंपनी के ही थे। हरीओम ने इस संबंधी कंपनी प्रबंधकों से बात की गई तो उसे उनकी समस्या का हल करने का भरोसा दिया गया लेकिन प्रबंधकों ने काफी समय तक उसकी समस्या हल नहीं की। बाद में शिकायतकर्ता को धमकियां देने लगे और उन्हें व परिवार को जान से मरवाने की धमकियां भी दी गई। शिकायतकर्ता ने मोहाली सोहाना थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी और मामला दर्ज करवाया।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org