मोहाली : सेक्टर-78 में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति बूरी तरह से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया। ईलाज दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बाबू राम निवासी नानूमाजरा के रूप में हुई है। मृतक बाबू राम टायल पत्थर लगाने का काम करता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू के बयान पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
खुशबू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मूल रूप से यूपी के जिला संतकबीर नगर के गांव खलीराबाद के रहने वाले हैं। वह कोठियों में साफ-सफाई का काम करती है। करीब 8 साल पहले उसकी शादी बाबू राम से हुई थी। बाबू राम मिस्त्री का काम करता था। 26 अगस्त को शाम करीब 4 बजे घर से पैदल अपने काम पर जा रहा था। उसे घर के पास ही पत्थर लगाने का ठेका मिला हुआ था। करीब सवा 4 बजे जब वह सेक्टर-78 की तरफ मुडने लगा तो एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसके गंभीर चोटें लगी और घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रैफर कर दिया। कुछ दिन अस्पताल में ईलाज के बाद बीती रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।