Monday, December 8, 2025

राजभवन में मेडिकल चैकअप व रक्तदान शिविर का उद्घाटन

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ केएडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर राजभवन इम्प्लॉइज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा फोर्टिस अस्पताल, जीएमएसएच-16, ग्रेवाल आई हॉस्पिटल, WCCWF चैरिटेबल हॉस्पिटल और रेड क्रॉस पंजाब के सहयोग से लगाया गया।
इस मौके पर गवर्नर कटारिया ने कहा कि “नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का जल्दी पता लगाया जा सकता है। वहीं, स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए सबसे बड़ी सेवा है।”उन्होंने एसोसिएशन और सभी सहयोगी संस्थानों की सराहना की, जिन्होंने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

शिविर में विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

* जनरल मेडिसिन: 60 मरीज
* न्यूरोलॉजी: 40
* कार्डियोलॉजी: 35
* आर्थोपेडिक्स: 45
* फिजियोथेरेपी: 35
* बीपी/शुगर/ईसीजी जांच: 175
* आंखों की जांच: 125
* दंत जांच: 65
* एक्यूप्रेशर थेरेपी: 57
* रक्तदान करने वाले: 35

- Advertisement -

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें विवेक प्रताप सिंह (प्रधान सचिव, राज्यपाल), शिवदुल्लर सिंह ढिल्लों (सेक्रेटरी, रेड क्रॉस पंजाब) और डॉ. सुमन सिंह (डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज, यूटी चंडीगढ़) शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन राजभवन इम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सैनी गर्ग, उपाध्यक्ष केहर सिंह और महासचिव कमलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।

गवर्नर कटारिया ने आश्वासन दिया कि राजभवन आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का समर्थन करता रहेगा, ताकि कर्मचारियों और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org