चंडीगढ़: शिक्षा के क्षेत्र में चंडीगढ़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहरके दो कॉलेजों को **NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2025**में देश के शीर्ष 100 कॉलेजों की सूची में जगह मिली है। यह रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने जारी की।
गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, चंडीगढ़
62.18 अंक के साथ 35वाँ स्थान
पिछले साल की 51वीं रैंक से सीधी छलांग
लगातार 7वें साल टॉप-100 में शामिल
जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, सेक्टर-32
– 57.44 अंक के साथ 70वाँ स्थान
– लगातार दूसरे साल टॉप-100 में जगह
– पढ़ाई, शोध, नतीजे और समावेश जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
– 56.88 अंक के साथ 5वाँ स्थान
– शहर का सबसे ऊँचा स्थान हासिल करने वाला संस्थान
इसके अलावा,
– डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10** और एमसीएम डीएवी कॉलेज, सेक्टर-36 को 101–200
बैंड में जगह मिली।
– पीजीजीसीजी-11 को 201–300 बैंड में स्थान मिला
देशभर के 4,030 कॉलेजों ने इस बार रैंकिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया।ऐसे में चंडीगढ़ के कॉलेजों का टॉप-100 में आना शहर के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर यू.टी. शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी और उच्च शिक्षा निदेशक
रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालय को बधाई दी और
भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।







