जोगिंद्र सिंह।किसान भवन करनाल में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र घुमन ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ उनके समाधान को लेकर मंथन हुआ।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। किसान नेताओं ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया।उन्होंने कहा कि धान की फसल में वायरस के कारण पौधे छोटे रह गए हैं। इसलिए हर प्रभावित किसान को तुरंत मुआवजा दिया जाए। किसान नेताओं ने यूरिया और डी.ए.पी. की समय पर उपलब्धता की मांग की। बैठक में सभी किसानों के कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई गई।किसान नेता रतनमान ने बताया कि किसान केंद्र और राज्य सरकार की कई नीतियों से खफा हैं। मान ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। स्मार्ट मीटर रीडिंग में गड़बड़ी होती है, जिससे बिल अधिक आता है। कहा कि यदि स्मार्ट मीटर लगे तो बिल अधिक आएगा और उन्हें आर्थिक रुप से वह कमजोर होंगे। स्मार्ट मीटरों को किसी भी किमत पर लगने नहीं देंगे।किसान इस देश की जड़ है। उनके हितों की लड़ाई हमें हर कीमत पर लडऩी है। उन्हें कही पर भी कमजोर नहीं होने देंगे।इस मौके पर भाकियू के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।







