कालका (गुजराल): कालका में आयोजित होने जा रहे वार्षिक धार्मिक उत्सव गुग्गा माड़ी मेले में असामाजिक तत्वों द्वारा किसी तरह की हुल्लड़बाजी, छीना झपटी और महिलायों से छेड़ छाड़ की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मेला आयोजकों द्वारा उपमंडल प्रशासन से मांग पत्र सौंप मेले दौरान पुलिस कर्मियों की मौजूदगी की मांग की है।
आयोजकों ने बतलाया कि गत वर्ष भी कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा मेले में खलल डाल हुल्लडबाजी की घटना घट चुकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मिलकर मांग की है कि निगरानी और शिकंजा कसने के लिए पुलिस सहयोग दे। ताकि इस धार्मिक उत्स्व में कोई खलल और अपराध न कर सकेक्योंकि अक़्सर देखा गया है कि कुछ आवारा और असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ का फायदा उठा कर कई बार महिलाओं के लिए असुविधा पैदा कर देते है। यहाँ तक कि चेन इत्यादि पर भी हाथ फेर जाते हैँ। इसलिए पुलिस की निगरानी होना जरूरी है।







