Tuesday, December 9, 2025

पंचकूला में धूमधाम से मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

पंचकूला, हरियाणा: समस्त अग्रवाल समाज पंचकूला के तत्वाधान में 19 से 22 सितंबर तक महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए अग्रवाल समाज की लगातार बैठकों का दौर जारी है। विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो सके।

अग्रवाल सभा पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि इस महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 सितंबर को विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वह “अग्रविभूत सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। महोत्सव के दौरान हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने जानकारी दी कि अग्रसेन जयंती महोत्सव में हरियाणा भर से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। महोत्सव के दौरान 20 सितंबर को एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय आयोजन के तहत विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।

इस अवसर पर बैठक में कन्वीनर अमित जिंदल के साथ बृज लाल गर्ग, तेजपाल गुप्ता, अशोक जिंदल, विजय गर्ग, अनिल गोयल, एडवोकेट संजय कुमार जैन, मदन लाल जिंदल, दिनेश बंसल, अनिल गुप्ता, अनुज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, बी. बी. सिंघल और सतीश जिंदल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org