Tuesday, December 9, 2025

जीरकपुर में ट्रक और दो पहिया वाहन में भिंडत, मौके पर दो पहिया वाहन चालक की मौत

राहुल मेहता, चंडीगढ़ दिनभर, जीरकपुर: जीरकपुर के अंबाला रोड पर स्थित एन के शर्मा दफ्तर के सामने आज जबरदस्त हादसा हुआ। ट्रक और दो पहिया वाहन में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि दो पहिया वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया को ट्रक चालक की साइड लगने से दो पहिया वाहन चालक गिर गया और फिर ट्रक का पिछला टायर उसके सर के ऊपर से गुजरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची जीरकपुर पुलिस ने मृतक युवक की पहचान शुरू करदी है और शव को डेराबस्सी के सिविल एमे रखवा दिया है। जीरकपुर के समाजसेवी सोनू सेठी द्वारा उन्हीं की एम्बुलेंस में मृतक युवक को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुले ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक जीरकपुर में जोमैटो डिलीवरी का काम करता था तो मौके पर उसके बाइक के पीछे से जोमैटो बैग और जोमैटो की ड्रेस भी मिली है जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org