Friday, November 7, 2025

आज़ाद ड्रामेटिक्स क्लब एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-20 की नई कार्यकारिणी का गठन

अजीत झा, चंडीगढ़ दिनभर: सेक्टर-20 स्थित रामलीला मंच पर रविवार को सायं 5:30 बजे आज़ाद ड्रामेटिक्स क्लब एवं दशहरा कमेटी की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई। इस दौरान पूर्व समिति को औपचारिक रूप से भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां: चेयरमैन अश्वनी कपूर, प्रधान विशाल गुप्ता,महामंत्री सुरेन्द्र शर्मा, कानूनी सलाहकार डॉ. ओ.पी. वर्मा एवं ओ.पी. डाबला, पैट्रन राजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राजिन्दर गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार आदि को अतिरिक्त समिति के अन्य सभी पदों पर भी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

भव्य दशहरा की तैयारी का संकल्प:

बैठक में सदस्यों ने आगामी दशहरा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ऐतिहासिक और भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्लब की परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को और मजबूती प्रदान की जाएगी।क्लब से जुड़े सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और आशा जताई कि आने वाले समय में आज़ाद ड्रामेटिक्स क्लब सेक्टर-20 की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

- Advertisement -

दशकों की परंपरा निभा रहे सदस्य:

इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि वह 42 वर्षों से क्लब से जुड़े हैं और पिछले 32 वर्षों से रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org