चंडीगढ़ कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने बताया कि कांग्रेस के साथियों ने आज सेकटर 19/27 के लाईट पवाइंट के पास सडकों में हुए गढढों में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल उलटा करके लगाया। काऊंसलर गुरप्रीत गाबी ने बताया कि भाजपा के गलत नीतियों के कारण आज नगर निगम कंगाल हो चुका है। नगर निगम को मिलने वाले फंड को भाजपा ने 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट में खराब किया। फ्रांस की कंपनी के साथ सौदा किया लेकिन अभी तक लोगों को न तो चंडीगढ़ के लोगों को 24 घंटे पानी मिला और ही साफ पानी मिला।
अगर चंडीगढ़ में सड़कों की हालत ऐसी ही रही तो अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ की जनता कमल के फूल को धूल चटाने का काम करेगी। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर निगम पार्षद गुरप्रीत गाबी, कांग्रेस महासचिव वसीम मीर,बिक्रम जीत सिंह हैप्पी, सचिव इमरान मंसूरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना, युवा कांग्रेस पूर्व उपाधयक्ष संदीप कुमार, संजीव बिरला, पूर्व जिला प्रधान प्रदीप कुमार, युवा कांग्रेस के जिला प्रधान प्राकुल कशयप, जिला प्रधान धीरज गुप्ता, कांग्रेस के वार्ड प्रधान नरेश पंडित, हरभजन सिंह, आशु अतरी, हरबंस सिंह, अमन सलैच, नरेंद्र सिंह रिंकू, राम मेहर इंदौरा, वेद प्रकाश मेहरा, मंजूर खान आदि उपस्थित थे।







