चंडीगढ़ में डीसी रेट्स रिवाइज करने की मांग को लेकर यू.टी. कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के आह्वान पर यह आंदोलन
लगातार तेज़ होता जा रहा है।
भूख हड़ताल के चौथे दिन वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन से सचिन कुमार, राहुल और रवि कुमार, इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन से जसपाल चौधरी, जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन से राज कुमार, सीवरेज एम्प्लाइज यूनियन से काला सिंह, और पब्लिक हेल्थ एडमिन से संदीप व विकास भूख हड़ताल पर बैठे।
वर्करों को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह वर्ष 2025-2026 के लिए डीसी रेट्स रिवाइज न करके आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ धोखा कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन ने डीसी रेट्स
लागू करने के लिए विभागों को अतिरिक्त बजट आवंटित कर दिया है, तो फिर रेट्स को नोटिफाई क्यों नहीं किया जा रहा।
कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार, सुखबीर सिंह, तरलोचन सिंह, शाम लाल, राहुल वैध, किशोरी लाल, नरेश कुमार, मोहिंदर ढीलो, सुखविंदर सिंह, वरिंदर बिष्ट,
जगमोहन सिंह सहित अन्य नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित कर संघर्ष को और मजबूत करने का आह्वान किया।







