Tuesday, December 9, 2025

जीरकपुर पभात के गोडाउन क्षेत्र में अज्ञात युवकों द्वारा फैमिली क्लीनिक पर हमला, शीशे तोड़े, मामल दर्ज

राहुल मेहता, चंडीगढ़ दिनभर, जीरकपुर: जीरकपुर में अक्सर चोरों और बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रखे हैं कि दिनदहाड़े ही बदमाशों द्वारा लोगों को लूटा और उनके घरों और दुकानों के अंदर तक जाकर उनपर जानलेवा हमला किया जा रहा है ऐसे में साफ तौर पर पुलिस प्रशासन की ढील देखने को मिलती है कि चोरों और बदमाशों के हौंसले इतना ज्यादा बुलंद हो रखे हैं।
जीरकपुर पभात रोड पर स्थित फैमिली क्लीनिक पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा हमला किया गया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई। क्लीनिक के संचालक जय सिंह ने बताया कि उनके क्लीनिक के सामने गली में कुछ युवक रहते हैं जो कि क्लीनिक के बाहर नशा बेचते ओर करते हैं इस दौरान मेरे द्वारा कई बार मना किए जाने पर उन्होंने आज मेरे और मेरे क्लीनिक और हमला किया और भाग निकले।
जय सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना जीरकपुर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जय सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्लीनिक के सारे शीशे तोड़े और अंदर पड़ी सभी दवाइयों की शीशियों को तोड़ा गया। जय सिंह ने बताया कि जीरकपुर में नशेड़ी युवकों के हौंसले इतना बुलंद हैं कि वह लोगों के घरों और दुकानों के अंदर जाके हमला कर फरार हो जाते है ऐसे में पुलिस की सुरक्षा कहां है और ऐसे में लोग खुद को असुरक्षित समझते है।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org