Sunday, November 9, 2025

कालका नगरपरिषद में चलाया जा रहा सफाई अभियान

कालका: कालका नगरपरिषद  के प्रधान कृष्ण लाल लाम्बा के प्रयासों से कालका शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के कुछ मुख्य स्थल हैँ जहाँ पर गंदगी के ढेरों को उठवाने का काम किया जा रहा है। मालूम हो कि कालका नगरपरिषद द्वारा शुरू किया गया डोर टू डोर ठेका काफ़ी समय से बंद पड़ा है और लोगों को अपने घरों संस्थानों का कूड़ा कर्कट किसी न किसी डंपिंग जगाहों पर डालना पड़ रहा है अन्यथा घरों के अंदर कूड़ाक्रकट जमा करने से बदबू और बीमारियों को आमंत्रित करना है।
इस बारे जानकारी देते हुऐ कालका नगरपरिषद के प्रधान कृष्ण लाल लाम्बा ने बताया कि लोग उन्हें आकर गंदगी के ढेर एकत्रित होने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जिसके पश्चात् लोगों की समस्या पर गौर करते हुए नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से गंदगी के ढेरों को साफ करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार को पहले ठेका दे रखा था वह बीच में ही छोड़ गया था जिस कारण यह समस्या आ रही है।
अब नए ठेके के लिए कारवाही जारी है। विधानसभा सत्र के चलते कुछ समय लग़ सकता है क्योंकि संबंधित विभाग के मंत्री की अनुमति आवश्यक है और वह सत्र के बाद ही सम्भव हो पाएगी। प्रधान कृष्ण लाम्बा ने आम लोगों से सहयोग माँगा है कि वे कुछ देर इस तंगी को सहन करें और जल्द ही उनकी सफाई समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास शहर को स्वछ और साफ सुथरा बनाना है।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org