चंडीगढ़ दिनभर, अजीत झा: शहर में आपसी रंजिश को लेकर हुए हमले का मामला सामने आया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रेमचंद निवासी मकान नंबर 2650 डीएमसी चंडीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई की दुकान पर धनास में मौजूद था।
इसी दौरान डीएमसी निवासी अजय और उसके नौकर विनोद कुमार उर्फ बंसल ने अचानक उस पर हमला कर दिया।हमले में शिकायतकर्ता प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
थाना सारंगपुर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 71 दर्ज की है। इसमें धारा 118(1), 3(5), 351(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हमले में शामिल आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अजय की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह हमला किस वजह से हुआ, इसके पीछे की असल कहानी की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।







