Monday, December 8, 2025

सेक्टर-34 में बिना अनुमति इमीग्रेशन सेंटर चलाने वाला युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-34 में बिना अनुमति के इमीग्रेशन सेंटर चला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी शशांक भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सेक्टर-34 चंडीगढ़ में डीएम, यूटी चंडीगढ़ की अनुमति लिए बिना इमीग्रेशन का कारोबार चला रहा था। इस संबंध में थाना सेक्टर-34 में एफआईआर नंबर 128, धारा 223 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने समय से यह कारोबार चला रहा था और कितने लोगों को इसका शिकार बनाया गया। अवैध इमीग्रेशन सेंटरों पर कार्रवाई की इस घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी इमीग्रेशन एजेंसी से जुड़ने से पहले उसकी वैधता और अनुमति पत्र की जांच अवश्य करें।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org