Tuesday, December 9, 2025

मनीमाजरा अस्पताल की समस्याओं पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में आज मनीमाजरा से एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मुलाकात कर मनीमाजरा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव पर चिंता जताई।

प्रतिनिधिमंडल में राजीव ढींगरा (मंडल अध्यक्ष, वार्ड-6 मनीमाजरा), अशोक जोशी (पूर्व मंडल अध्यक्ष, वार्ड-5 मनीमाजरा), समाजसेवी ममता सिंह राजपूत और नीरज शर्मा (सोशल मीडिया इंचार्ज, वार्ड-6 मनीमाजरा) शामिल रहे।

- Advertisement -

बैठक में अस्पताल की स्थिति सुधारने के लिए OPD में कान-नाक-गला विशेषज्ञ, चर्म रोग व मनोरोग चिकित्सक की नियुक्ति और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शाखा खोलने जैसे अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक चंडीगढ़, डॉ. सुमन सिंह से फोन पर बातचीत की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भी भेंट की। डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि मनीमाजरा अस्पताल में जन औषधि केंद्र की शाखा अगले महीने तक शुरू हो जाएगी। हालांकि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने में समय लग सकता है क्योंकि कई पद लंबे समय से खाली हैं और चंडीगढ़ के अन्य अस्पतालों में भी यही स्थिति है।

राजीव ढींगरा और उनके साथियों का कहना है कि यदि जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मुलाकात करेंगे

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org