जीरकपुर, (राहुल मेहता): जीरकपुर में अक्सर लोग अपनी गाड़ियां रोंग पार्किंग खड़ा करके चले जाते हैं क्योंकि उन्हें जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस का बिलकुल भी डर नहीं है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जीरकपुर स्थित कॉस्मो मॉल के बाहर, जहां पर मॉल के बाहर मॉल में आए लोगों द्वारा सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी करी हुई हैं जिससे सड़क पर जाम लग जाता है।
कॉस्मो मॉल के बाहर सड़क पर ही कुछ ऐसा देखने को मिला जहां मॉल में आए लोगों द्वारा आने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा किया जाता है और रोंग पार्किंग वाहनों के साथ साथ रेहड़ी फड़ी वालें भी अपनी रेहड़ी मॉल के बाहर सड़क पर खड़ी करते हैं। मॉल में पार्किंग होते हुए भी लोगों द्वारा बाहर ही गाड़ियां खड़ी की जाती हैं और ऐसे में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।

बात तो यह हैं कि यह मॉल अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर स्थित है और ऐसे में यहां पर रोंग पार्किंग खड़े वाहनों से लंबा जाम लग जाता है और ऐसे में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन भी दुर्घटना की स्थिति बन जाते है। ऐसे में जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस को इन रोंग पार्किंग खड़े करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए इनके चालान करने चाहिए।
जीरकपुर में वाहन चालक हर ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर नियमों की उल्लंघना करते दिखाई देते हैं पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा इनपर कोई लगाम नहीं लगाई जाती और ना ही जीरकपुर लोहगढ़ ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर कोई ट्रैफिक कर्मी तैनात है जैक चलते वाहन चालक अक्सर रोंग साइड अपने वाहन चलाते हैं और दूसरे चालक हादसे का शिकार बनते है।







