Monday, December 8, 2025

दर्शन अकादमी, कालका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चंडीगढ़ दिनभर, कालका(गुजराल): दर्शन अकादमी, कालका में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन अरुणा कांडा, चेयरमैन रोटेरियन तजिंदर चावला, रोटेरियन भारत भूषण तथा स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनू खुराना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  निखिल खुराना द्वारा विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया, सलामी दी गई और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। इसके उपरांत देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्कूली बच्चों ने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्या नन्हें -मुन्ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि  ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों में मिठाई बाँटी गई।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org