Thursday, August 14, 2025

मोहाली के फेज 9 की फैक्ट्री में बलास्ट, दो की मौत

चंडीगढ़ दिनभर: मोहाली के फेज 9 इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री नंबर 315-0316 में बुधवार सुबह ही बड़ा हादसा हुआ। यहां एक हाइटैक इंडस्ट्रीप प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस धमाके से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमाका ऐसा था कि पहले लगा कि यहां कोई बड़ा हादसा हुआ है। बताया गया कि इस फैक्ट्री में आक्सीजन सिलेंडर बनते है। फैक्ट्री का संचालन मालिक के बेटे भवनीत सचदेवा करते थे और वहीं सारा कामकाज देख रहे थे। हादसे में तीन अन्य भी घायल हो गए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। जहां उनकी हालत खत्तरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बीजेपी नेता संजीव वशिष्ट,आप विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना,अखविंदर सिंह आदि पहुंचे। वहीं मौके पर जांच के लिए खुद एसएसपी हरमन सिंह हंस और, एसीएम औन अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।

 कर्मचारियों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत:

- Advertisement -

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विस्फोट में देवेंद्र और 19 साल के आसिफ नामक दो कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की दीवारों और मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। आसपास के इलाके में धुएं और धूल का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं:

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू में किया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को खाली कराया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जांच शुरू, सिलेंडर फटने के कारणों की पड़ताल जारी:

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस,लापरवाही की होगी जांच:

वहीं मोहाली पुलिस ने इस पूरे हादसे के संबंध में पुलिस ने रपट दर्ज कर ली है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस हादसे की वजह ही जांच कर रही है कि आखिर हादसे की वजह क्या थी और लापरवाही क्या हुई है।

मृतक की मां का फैक्ट्री संचालको पर आरोप…

वहीं संचालको पर गंभीर आरोप लगे हैं, मृतक आसिफ की मां शहनाज ने प्रशासन और फैक्ट्री संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस संचालकों की लापरवाही को छिपा रही है। जब मृतकों के शव को एंबुलेंस में मॉरर्ची में ले जाया जा रहा थो उसी दौरान उनके परिजन एंबुलेंस के आगे लेट गए। जिस कारण एंबुलेंस को वापस फैक्ट्री के अंदर ले जाना पड़ा। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजनों ने मृतकों के शव को अस्पताल की मॉरर्ची में रखवा दिया।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org