डीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ ने आज रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन सेक्टर-38 में जीरो वेस्ट तीज का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में शहर की महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर हरप्रीत कौर बबला रहीं, जिन्होंने महिला महिलाओं के साथ उत्साहपूर्वक तीज का पर्व मनाया।इस मौके पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने महिला सफाई कर्मचारियों की शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से ही चंडीगढ़ और भी सुंदर और स्वस्थ बनता है।
महिला कर्मचारियों की भागीदारी से सजी रंगारंग प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में नगर निगम की महिला स्टाफ, विशेष रूप से महिला सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गिद्धा, पारंपरिक नृत्य और मनोरंजक खेल प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्सव का रंग भर गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इससे महिला कर्मचारियों में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
काउंसलरों और समिति अध्यक्ष का भी सहयोग
इस अवसर पर पार्षद काउंसलर और कला एवं संस्कृति समिति की चेयरपर्सन अंजू कट्याल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।नगर निगम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल तीज पर्व के महत्व को उजागर करता है बल्कि महिला सफाई कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित और सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।