Thursday, August 14, 2025

चंडीगढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,9.380 किलो डोडा पोस्ट के साथ तस्कर गिरफ्तार

अजीत झा, चंडीगढ़ दिनभर

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गांव दरिया स्थित श्मशान घाट के पास से 9.380 किलोग्राम डोडा पोस्ट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर एक और वार हुआ है।

- Advertisement -

हिमाचल निवासी तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमाचल निवासी विकास चंद, के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया हैं कि आरोपी इस नशीले पदार्थ की सप्लाई के लिए चंडीगढ़ आया था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 77 दर्ज की है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत दर्ज किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस नेटवर्क का होगा भंडाफोड़?

पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्कर से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां और किसे की जानी थी। पुलिस को शक है कि आरोपी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

पुलिस की अपील नशे के खिलाफ दें सहयोग

चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस का कहना है कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
यह गिरफ्तारी नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब देखना होगा कि आगे की जांच में और कितने बड़े नाम सामने आते हैं।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org