मंजीत सहदेव, चंडीगढ़ दिनभर: चंडीगढ़ दिनभर में ख़बर छापने के बाद दरिया की सड़क की मरम्मत करवा दी गई है। इसी को लेकर अब स्थानीय निवासी चंदीगढ़ दिन भर का धन्यवाद कर रहे हैं। वहीं ख़बर छपने के बाद स्थानीय पार्षद बिमला दुबे के बेटे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता शानू दूबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौक़े पर बुलाया और वहीं खड़े होकर सड़क की मरम्मत करवाई ।दरअसल इस सड़क के कारण हादसे हो रहे थे और लोग परेशानी झेल रहे थे।
वहीं इस मामले में एक तरफ़ जहाँ चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पर यह काम का ज़िम्मा सौंप रहा था। वहीं चंदीगढ़ इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी इस सड़क का ज़िम्मा नगर निगम पर थोप रहे थे। इसी को लेकर दोनों विभागों के बीच लगातार तकरार चल रही थी और लोग इसके कारण काफ़ी परेशानी झेल रहे थे। लगातार आ रही परेशानी के चलते स्थानीय पार्षद के बेटे शानू दुबे ने इसको गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही अधिकारियों को मौक़े पर बुलाया और उनके पास खड़े होकर इस कार्य को पूरा करवाया है।
स्थानीय निवासियों को नहीं आने देंगे परेशानी: शानू दुबे
युवा मोर्चा के नेता शानू दुबे ने कहा कि उनके एरिया में यदि किसी को परेशानी आती है तो उसका तुरंत ही समाधान करवाया जा रहा है। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही अधिकारियों को मौक़े पर बुलाकर इसकी मरम्मत करवाने के लिए कहा और काम को पूरा करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के कारण लोगों को अब परेशानी नहीं होगी। हालाँकि यह एरिया लाल लकीर के बहार आता है, लेकिन लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए जाने चाहिए।