मंजीत सहदेव, चंडीगढ़ दिनभर: आम आदमी पार्टी, पंचकूला के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), महापौर कुलभूषण गोयल एवं नगर निगम के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पंचकूला की स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में भारी गिरावट (56वें से 219वें स्थान पर पहुंचने) के विरोध में किया ओम प्रकाश गुज्जर राज्य जॉइनिंग कमेटी अध्यक्ष ने कहा की यहां साफ तौर पर लूट चल रही है। भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और पंचकूला की रैंकिंग में गिरावट इसका स्पष्ट प्रमाण है। नगर निगम के फंड का दुरुपयोग हो रहा है, जिसकी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है।”
राहुल भारतीय गुप्ता जिला चेयरमैन, पंचकूला ने कहा की पंचकूला की जनता ने भाजपा के महापौर कुलभूषण गोयल पर बड़े सपने के साथ भरोसा जताया था, लेकिन वह पूरी तरह नाकारा और अक्षम साबित हुए हैं। नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, जो गंभीर रिश्वतखोरी की ओर इशारा करते हैं। हरियाणा प्रशासनिक और नौकरशाही रूप से मजबूत राज्य है, फिर भी पंचकूला की यह दुर्दशा साबित करती है कि भाजपा और उनके महापौर पूरी तरह विफल हैं। आगामी नगर निगम चुनावों में पंचकूला की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।”
राजीव मनोचा जिला प्रधान, पंचकूला ने कहा वह रोजाना अलग-अलग वार्डों में लोगों से मिल रहे हैं। जनता कचरे के ढेर, पानी-बिजली की कमी, खराब सुविधाओं और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। भाजपा के नगर निगम सदस्य जनता का पैसा लूट रहे हैं, लेकिन जनता को राहत देने के नाम पर कुछ नहीं कर रहे।”
भाजपा के महापौर डर गए जनता का सामना करने से: आप
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा के महापौर कुलभूषण गोयल अपने कार्यालय तक नहीं आए, क्योंकि वह जनता के गुस्से और रैंकिंग गिरने के मुद्दे पर सवालों का सामना करने से डर गए। आम आदमी पार्टी की जिला टीम ने उपायुक्त अपूर्व चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
आम आदमी पार्टी की मांगें:
1. पंचकूला की स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार
2. नगर निगम में भ्रष्टाचार की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई
3. जनसुविधाओं (पानी, बिजली, सड़क) की बहाली
4. महापौर कुलभूषण गोयल द्वारा जनता के सामने जवाबदेही सुनिश्चित करना
इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के निम्नलिखित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया:
अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, अतुल साकेत, वार्ड अध्यक्ष, बलजीत, वार्ड अध्यक्ष, भूषण मित्तल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, चंदर भान, वार्ड अध्यक्ष, दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष,घनश्याम चौधरी, जिला संयुक्त सचिव, हरदीप बिल्लाह, ब्लॉक अध्यक्ष, ईश्वर, जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र, वार्ड अध्यक्ष, करण ठाकुर, वार्ड अध्यक्ष, कृष्ण लाला, वार्ड अध्यक्ष, महिंदर सरपंच, वार्ड अध्यक्ष, मलकीत मुरादनगर, ब्लॉक अध्यक्ष, मंजेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष, मोनू मनोचा, ब्लॉक अध्यक्ष, ओम कैथ, जिला कोषाध्यक्ष, पिंटू राजभर, वार्ड अध्यक्ष, प्रदीप सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रवीण दूद, ब्लॉक अध्यक्ष, राजबीर दलाल, जिला संयुक्त सचिव, राजीव मंकिया, वार्ड अध्यक्ष,राम अवधसाई, वार्ड अध्यक्ष, रिंकू, वार्ड अध्यक्ष, संजीव कुमार, वार्ड अध्यक्ष, सतपाल, वार्ड अध्यक्ष, शम्मी कपूर, ब्लॉक अध्यक्ष, सुधीर सिंह, वार्ड अध्यक्ष, सुमित बिदलान, वार्ड अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, सुशील कुमार मेहता, जिला सचिव, तरुण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष, वीना देवी, वार्ड अध्यक्ष, विकास खरब, लोकसभा संयुक्त सचिव, याद राम, वार्ड अध्यक्ष, चिंता मणि भारद्वाज, जिला अध्यक्ष, पूर्व कर्मचारी, जगमोहन बट्टू, जिला अध्यक्ष, बुद्धिजीवी, हरनेक सिंह, जिला अध्यक्ष, किसान, मनजीत सिंह, जिला अध्यक्ष, मजदूर, एडवोकेट सुरेंदर दुहन, जिला अध्यक्ष, कानूनी, साहिब दीन, जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक,विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति, बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष, खेल,जे. बी. ढरीवाल, जिला अध्यक्ष, व्यापार, दीपक सिंघल, जिला अध्यक्ष, परिवहन, नंदा सहोता, जिला अध्यक्ष, महिला, मनमोहन सिंह रिंकू, जिला अध्यक्ष, युवा शमिल रहे।