Thursday, August 14, 2025

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन

कपिल नागपाल, चंडीगढ़ दिनभर
पंचकूला:
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास परिषद, हरियाणा की पंचकूला जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चित्र कुमार साम्भ्रवाल ने नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण व युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है, जो विधानसभा और जिला स्तर पर समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए बरसात के मौसम में अधिक पेड़ लगाने के अभियान चलाए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -

नई कार्यकारिणी में चिराग मैहरा को जिला अध्यक्ष, राजबीर सिंह मैहरा को कार्यालय जिला महामंत्री, सतीश कुमार को जिला महामंत्री, जगमिंदर सिंह चौहान, रवि कुमार और अनिल कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, राजेश कुमार को मीडिया प्रभारी, अशोक कुमार, चंद्रभान और दीपक कुमार को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला अध्यक्ष चिराग मैहरा ने अपने संबोधन में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने व समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब शाहपुर और अंबाला से जिला महामंत्री जगजीत सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने नव नियुक्त टीम को बधाई दी और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org