चंडीगढ़ दिनभर, कालका (गुजराल): बुधवार को रेलवे जनरल पुलिस को एक महिला का कटा हुआ शव बरामद हुआ है| रेलवे जनरल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार उन्हें कालका रेलवे स्टेशन अधीक्षक से लिखित सूचना मिली थी कि कालका चंडीमंदिर के बीच रेल ट्रैक पर किसी महिला का शव पड़ा है|
सूचना पाते ही हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने रेलवे पुलिस मुलाजिमों के साथ मौका पर पहुंचा| बताया कि पिंजौर कालका ओवर ब्रिज से कुछ ही दूरी पर रेल की पटड़ी पर एक शव मिला है जिसकी उम्र लगभग 30-32 वर्ष, उसकी बाजू पर कुछ खुदा हुआ है| शव की पहचान अभी नहीं हो पाई इधर उधर पूछताछ की ज रही है|
मृतका के शव के पास एक टूटा हुआ मोबाईल भी रेलवे पुलिस को बरामद हुआ है| शव को कब्जे में लेकर कालका के सब डिविजनल अस्पताल के शव-गृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है| रेलवे
पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है|