Friday, August 15, 2025

कालका व पिंजौर शहर में सफाई व्यवस्था 

टी एस गुजराल, चंडीगढ़ दिनभर: कालका व पिंजौर शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। डोर टू डोर कूड़ा करकट उठाने वाले ठेकेदार ने लगभग एक माह पहले यह ठेका छोड़ दिया था और उसके बाद अभी तक किसी अन्य ठेकेदार के न होने से कालका व पिंजौर शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। आखिर कब तक लोग अपने घरों में कूड़ादान को रखें। आखिर उन्हें भी कूड़ा-कचरा डालने के लिए जगह चाहिए। लोगों को इधर-उधर गलियों व सड़कों पर कूड़ा करकट फेंकने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे बीमारियाँ फैलने का भी भय है।

आजकल बरसात का मौसम है और जगह-जगह मच्छर पैदा हो बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। कालका नगर परिषद द्वारा इससे पहले जिस ठेकेदार को टेंडर अलाट किया गया था, वह यह ठेका छोड़ चुका है। नए ठेके के लिए प्रक्रिया अभी सिरे नहीं चढ़ पाई है।

- Advertisement -

सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को वार्ड 2 के पार्षद गोल्डी बाल्मीकि, वार्ड 9 के पार्षद दर्शन लाल व वार्ड 12 के पार्षद अश्वनी कुमार अपने वार्ड की महिलाओं के साथ नगरपरिषद कालका के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत करवा समाधान करने को कहा।

महिलाओं ने बताया कि उनके घरों में कई-कई दिनों का कूड़ा इकठ्ठा हो जाता है, कोई उठाने वाला नहीं आता जिससे वे बेहद परेशान हैं। उन्होंने नगरपरिषद अधिकारी से मांग की है कि उनकी इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए।

वार्ड पार्षद दर्शन लाल और अश्वनी कुमार ने बताया कि नगरपरिषद ईओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 10 से 15 दिनों के बीच उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

नगरपरिषद कालका का टेंडर लग चुका है, जल्द ही इसे ठेकेदार को अलाट कर डोर टू डोर कूड़ादान उठाने का काम शुरू हो जाएगा। (जरनैल सिंह, ईओ, नगरपरिषद कालका)

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org