Thursday, August 14, 2025

डी.जी.आर. सीनियर सिटीज़न सोसाइटी ने 70वाँ स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव मनाया

चंडीगढ़: डी.जी.आर. सीनियर सिटीज़न सोसाइटी, चंडीगढ़ के सदस्यों ने चेयरमैन सरदार बलबीर सिंह और अध्यक्ष पविंदर कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में 70वाँ स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कुल 117 पौधे लगाए गए।
सेक्टर-32 के अस्पताल क्षेत्र में 50 छायादार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम की पार्षद और डी.जी.आर. परिवार की सदस्य अंजू कटयाल रहीं। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर सभी को प्रोत्साहित किया और कहा कि इस परियोजना को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए वह हर संभव सहयोग देंगी।
अध्यक्ष पविंदर कुमार अरोड़ा ने कहा कि हमारी असली संपत्ति ऑक्सीजन है, जिसकी कमी हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में 50 और पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण बेहतर होगा और बीमारियों से राहत मिलेगी। अंजू कटयाल ने यह भी कहा कि वह ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय प्रयासों में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी।
परियोजना प्रमुख और समाजसेविका प्रेम सचदेवा ने वृक्षों की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया कि वह हर समय संस्था के साथ हैं। गुरप्रीत कौर ने कहा कि आज के समय में हर दिन अमृत महोत्सव की भावना से पर्यावरण को समर्पित करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
गुरविंदर सिंह, पंज मुल्तानी, कुलजीत कौर, प्रेम कौर, दलिप सिंह, वीना खन्ना, सैनिक खन्ना, नीता अरोड़ा, सुनीता जैन, जनवीर कौर, मंजीत कौर, एम.पी. सिंह, राज कुमार, विनायक जी, तरुण जी, जी.एस. भल्ला, और देविंदर सिंह। अंत में पार्षद अंजू कटयाल ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया और सभी ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org